Body of Class 11 student

उत्तराखंड: यहाँ 11वीं कक्षा की छात्रा का शव पानी में तैरता मिला, जांच शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून के विकासनगर से बड़ी खबर सामने आई है। इंटेक्स ढकरानी इलाके में 18 वर्षीय युवती तानिया का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल लिया।

तानिया जो मंडीचौकी विकासनगर की रहने वाली थी कक्षा 11 की छात्रा थी और मूल रूप से सहारनपुर की निवासी बताई जा रही है। बताया गया कि 28 सितंबर की सुबह वह परिजनों से नाराज़ होकर घर से निकली थी और तब से लापता थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
Ad

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें