हल्द्वानी – शहर में लोगों की जेब से पर्स उड़ाने वाले चार अन्तर्राज्यीय पाकेटमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिवस शहर के आदर्शनगर तल्ली बमौरी निवासी मुकेश कुमार सक्सेना की जेब पर पॉकेट मार ने कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के पास हाथ साफ कर दिया…वहीं पुलिस ने तुरंत जांच करते हुए एफटीआई बाईपास के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों के पास से पुलिस को चोरी किए गए पर्स में रखी 8000 की रकम सहित आधार कार्ड पैन कार्ड बरामद हुआ।
पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि पूर्व में मेरठ मुज्जफरनगर के आस- पास बसों में व भीड-भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमारी की घटनाओं को अन्जाम देते आए हैं। लेकिन वहां जब पुलिस को इनके कारनामों का पता चल गया तो इन्होंने उत्तराखंड को अपना नया धंधे का अड्डा बना लिया। इन्होंने बताया कि ये घटना को अंजाम देने से पहले रुद्रपुर आदि क्षेत्र में रुकते हैं और फिर वहां से पहाड़ को आने वाली बसों में यात्री बनकर अलग- अलग सीटों पर बैठ जाते हैं इसके बाद बस में किसी यात्री को चिन्हित कर लेते हैं जैसे वह यात्री बस से उतरने लगता है तो चारों अभियुक्त उसके आगे पीछे खड़े होकर उसको उलझा देते हैं इस दौरान गिरोह का मुखिया अरशद पुत्र जमील अहमद यात्री की जेब से पर्स पार कर लेता है।
उसके बाद इन पैसों को आपस में बांट लेते हैं और गिरोह के आने जाने के खर्चा अरशद द्वारा ही उठाया जाता है। इन लोगों ने कबूला कि अक्सर लोग जेब काटे जाने की शिकायत पुलिस में नहीं करते इसी वजह से इन लोगों के बारे में पुलिस को पता नहीं चलता और इनका काम आसान हो जाता है आपको बता दें कि इनमें से तीन आरोपी अरशद पुत्र जमील ,शकील पुत्र रहीस और अरशद पुत्र बाबू मेरठ के रहने वाले हैं जबकि फैजल पुत्र मुन्ना मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 

