उत्तराखंड : पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाई ततैया का छत्ता हटाने की गुहार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाई ततैया का छत्ता हटाने की गुहार

पिथौरागढ़ । पूर्व विधायक दिवंगत हीरा सिंह बोरा की पत्नी भागीरथी बोरा (82) निवासी कुमौड़ ने वन विभाग से उनके आवास परिसर स्थित एक पेड़ से ततैया का छत्ता हटाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ततैया आसपास के कई लोगों को काट चुके हैं।

उन्होंने बताया कि घर पर वह और उनकी बहू रहती हैं। ततैयों से हमेशा खतरा बना रहता है। सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों समेत

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच

आसपास में दुकान चलाने वाले कई लोगों को ततैया काट चुके हैं। बताया कि उन्होंने वन विभाग से इसकी शिकायत की। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने छत्ता हटाने के लिए 20 फीट का डंडा, मिट्टी का तेल, कपड़ा आदि की मांग की। कहा कि वह बुजुर्ग हैं तुरंत इसकी व्यवस्था नहीं कर सकीं। इसके बाद टीम फिर कभी झांकने नहीं आई। ततैयों के झुंड से सभी को खतरा बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र छत्ता हटाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें