हल्द्वानी: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी और नैनीताल के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि यह प्लान 27 और 28 अक्तूबर को लागू रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे तक फ्लीट के हल्द्वानी पार करने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
ऐसे रहेगा डायवर्जन प्लान

फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर लालकुआं से हल्द्वानी की दिशा में आने वाले वाहन लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोके जाएंगे।
हल्द्वानी से ज्योलीकोट और नैनीताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक…भीमताल तिराहा (काठगोदाम) से भीमताल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। फ्लीट के मोतीनगर पास करने पर, हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहन…पुराना तीनपानी तिराहा पर रोके जाएंगे।फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पार करने पर….इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों से मुख्य मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाला ट्रैफिक…भीमताल मोड़ (काठगोदाम से पहले), भीमताल पुल पर रोका जाएगा।
जीरो जोन
पूर्व राष्ट्रपति के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व पूरे मार्ग पर जीरो जोन लागू किया जाएगा। इस दौरान सभी मार्गों पर आमजन के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि आम नागरिक निर्धारित समय में अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है ताकि यातायात सुचारू बना रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
