हल्द्वानी : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, जिला, महानगर और मुखानी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में बालाजी होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांत अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे एवं महानगर अध्यक्ष परविंदर सिंह नागपाल ने सामूहिक मिलकर नियुक्ति पत्र सोपे। प्रदेश प्रवक्ता अनुज अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हल्द्वानी में पहली बार व्यापारियों के हितों के लिए बहुत शीघ्र व्यापारी संवाद चौपाल का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें तमाम व्यापारिक समस्याओं का निदान होगा जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि शीघ्र नैनीताल जिले में कार्यकारिणी गठित की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए हम सब मिलकर एक साथ खड़े होंगे जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष का अमित चौहान को, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का कल्पना रावत को, कुमाऊँ मंडल प्रभारी का राजीव लोचन को पदभार सोंप दिया गया।
इसके साथ जिला महामंत्री मनोज जोशी, जिला वरिष्ठ सलाहकार देवेन्द्र बंगा, जिला मीडिया प्रभारी लव बक्शी, जिला सचिव घनश्याम रूवाली, जिला उपाध्यक्ष विनोद पाठक को जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।
महानगर अध्यक्ष परमिंदर नागपाल ने महानगर इकाई का विस्तार करते हुए इर्शाद सिद्दिकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र चौहान, असीम और जुहैब अन्वर को सचिव, मयंक गुप्ता और फुरकान खान को कार्यकारिणी सदस्य, अलीम गोल्डन को उपसचिव और शानू खान को उपाध्यक्ष बनाया।
मुखानी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिगंबर भोजक जी को, बालम जोशी को महामंत्री, दीपक जोशी को कोषाध्यक्ष, हैदर अली को सचिव, नुसरत वारसी को उपाध्यक्ष और बालाजी होटल के मालिक अमित चौहान जी को मुखानी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
