उत्तराखण्ड के नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में बाघ(टाइगर)का सी.सी.टी.वी.फुटेज पहली बार सामने आने से इस क्षेत्र में अब बाघों की मौजूदगी की संभावनाएं जताई जा रही हैं ।दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)87 से महज कुछ दूरी पर मनोरा रेंज में भूजियाघाट के पास कैमेरे में एक बाघ कैद हुआ है । डी.एफ.ओ.बीजू लाल टी.आर.ने बताया की कुछ दिनों पूर्व एक सी.सी.टी.वी.फुटेज उनको मिला था, जिसमें भूजियाघट क्षेत्र में पुल के समीप वयस्क बाघ विचरण कर रहा है । बाघ के वीडियो और फ़ोटो इस क्षेत्र में, पहले कभी नहीं कैप्चर किये गए हैं, जबकि क्षेत्रवासियों ने इस क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की खबरें वन विभाग को कई बार दी थी । इससे कुछ वर्ष पूर्व पहाड़ी क्षेत्रों में बाघ नजर आया था । फारेस्ट विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रैप में नैनीताल के नयना पीक में एक बाघ कैद हुआ था, एक बाघ बैतालघाट में रैस्क्यू किया गया था जबकि एक बाघ की मौजूदगी केदारनाथ क्षेत्र में भी कैमेरे में कैद हुई थी ।
लॉकडाउन 3 में खुल पाएंगी शराब की दुकाने लेकिन यह होगी शर्त…

हल्द्वानी और रानीबाग के समीप इस क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति से बाघों की संख्या लगातार बढ़ने के कयासों को पंख लग गए हैं । अमूमन बाघों को कॉर्बेट लैंडस्केप और तराई के मैदानी क्षेत्रों में मानकर संख्या गिनी जाती है । लेकिन पहाड़ों में बाघ देखे जाने से इनकी संख्या अधिक होने की उम्मीद बढ़ गई है ।
लॉक डाउन 3 में क्या मिलेगी सुविधाएं और क्या रहेगा कंप्लीट बंद…जाने..


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
