- हल्द्वानी: कोर्ट मैरिज के बाद भी युवती को घर नहीं ले गया दूल्हा दुल्हन पहुंची थाने
हल्द्वानी- कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन को धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब दुल्हन ने थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हे के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है जानकारी के अनुसार, युवक ने एक युवती से शादी तो कर ली, लेकिन उसे अपने घर नहीं ले गया। कभी वह मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का झांसा देता रहा।
तो कभी कहता कि वह घरवालों को मना रहा है। बात नहीं बनी तो दुल्हन तहरीर लेकर थाने पहुंच गई। काउंसिलिंग हुई और फिर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका पति मो. अल्तमश, बहेड़ी जिला बरेली यूपी का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि अल्तमश ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन उसे ससुराल लेकर नहीं गया। वह जब भी अल्तमश से ससुराल ले जाने को कहती तो वह बहाने बनाने लगता। कभी वह कहता कि हमारी मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी नहीं हुई है।
तो कभी कहता कि वह पहले वह अपने घरवालों को समझाएगा और फिर उसे अपने साथ ले जाएगा। दूल्हे ने कहा था कि निकाह के बाद वह उसे अपने साथ किच्छा में रखेगा, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाते रहा। जिसके बाद पीड़ित दुल्हन पुलिस के पास पहुंची है।यहां मामला महिला हेल्प लाइन पहुंचा, कई बार काउंसिलिंग हुई, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई मोनी टम्टा को सौंपी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
