देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, चल रही परियोजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीआरएम ने बताया कि उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं। रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई 27.45 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का कमीशनिंग किया जा चुका है। इस परियोजना में बनहेड़ा खास और झबरेड़ा में नए रेलवे स्टेशन शामिल हैं। राज्य के प्रमुख रेल मार्गों पर गति वृद्धि के काम भी पूरे किए गए हैं। लक्सर–हरिद्वार रेल खंड की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ा दी गई है जबकि सहारनपुर–हरिद्वार खंड में भी इसी गति के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। भविष्य में 130 किलोमीटर प्रति घंटा और दीर्घकालिक रूप से 160 किलोमीटर प्रति घंटा गति के लिए मार्गों की पहचान की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में लक्सर, लंढौरा–धनौरा, रुड़की, चोड़ीआला और ऐथल सहित कई स्थानों पर रेल ओवर ब्रिज (ROB), रेल अंडर ब्रिज (RUB) और लेवल हाइट सिग्नलिंग (LHS) का काम पूरा हो चुका है। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा बढ़ी है और व्यस्त मार्गों पर यातायात जाम की समस्या में कमी आई है।
वर्तमान में हर्रावाला, रुड़की और कोटद्वार रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें नए स्टेशन भवन, एसी प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, दिव्यांगजन एवं पैदल यात्रियों के अनुकूल डिज़ाइन, प्लेटफार्म ऊंचाई मानकीकरण, चौड़े फुट ओवर ब्रिज और आधुनिक पार्किंग क्षेत्र का विकास शामिल है।
हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशनों के लिए भी व्यापक पुनर्विकास योजना प्रस्तावित है। इसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं, आइकॉनिक टर्मिनल डिज़ाइन, आगमन और प्रस्थान का पृथक्करण और बेहतर वाह्य यातायात व्यवस्था शामिल है।
इसके अतिरिक्त योग नगरी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक नई 125.20 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन निर्माणाधीन है। इस परियोजना में 12 स्टेशन, 35 पुल और 17 सुरंगें शामिल हैं जिनमें प्रमुख सुरंगों का काम लगभग 94 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
डीआरएम ने यह भी बताया कि नए माल टर्मिनलों के निर्माण की दिशा में कार्य जारी है। इसमें पत्री में एकीकृत माल टर्मिनल सुविधा का विकास और पत्री एवं ज्वालापुर स्टेशनों को एलएमवी लोडिंग के लिए उन्नत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इकबालपुर ROB, धनौरा ROB और लक्सर LHS जैसी लंबित परियोजनाओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। हरिद्वार–देहरादून रेल खंड की क्षमता वृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने हर्रावाला में 24-कोच हैंडलिंग सुविधा, लूप लाइन विस्तार और गति वृद्धि पर ध्यान देने का निर्देश दिया। वन्यजीव न्यूनीकरण योजना के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग का उल्लेख भी किया गया।
साथ ही टनकपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आगामी अर्द्धकुंभ के लिए रेल एवं यात्री सुविधाओं की सभी तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
