उलझन, अपमान और बदला!… नशा मुक्ति केंद्र में हत्या की खौफनाक पटकथा, जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में गुरूवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। कहासुनी के बाद हुई झड़प में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी दो युवकों को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी भी इसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे।
यह पूरा मामला राजधानी देहरादून के मांडूवाला क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। घटना की जानकारी प्रेमनगर थाना पुलिस को गुरुवार को प्राप्त हुई। सूचना थी कि कर्मा वेलफेयर सोसाइटी नामक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवकों के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह, निवासी हापुड़ रोड, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दो युवक — हरमनदीप सिंह (25) और गुरदीप सिंह (27), दोनों निवासी बठिंडा, पंजाब — ने मिलकर अजय की हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से दो दिन पहले मृतक और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे केंद्र के संचालकों और अन्य लोगों ने सुलझा दिया था। लेकिन कहासुनी के दौरान मृतक द्वारा कथित तौर पर दी गई गालियों से आहत होकर, आरोपियों ने बदले की भावना से उसे मारने की योजना बनाई।
गुरुवार सुबह, जब अजय अपने कमरे में सो रहा था, तभी हरमनदीप और गुरदीप उसके कमरे में घुसे। एक आरोपी ने अजय का मुंह दबाया, जबकि दूसरे ने चम्मच जैसी नुकीली वस्तु से उसके गले और छाती पर वार किए। अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त वस्तु को भी बरामद कर लिया गया है।
प्रेमनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस केंद्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं और संचालन प्रक्रिया की भी जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
