कोरोनावायरस (corona virus) कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है लिहाजा सभी कार्यक्रम 3 मई तक स्थगित किए गए हैं शहर से लेकर गांव तक लॉक डाउन के चलते ज्यादातर कार्य नही हो पा रहे है , इस लॉक डाउन में राज्य का पहला मामला सामने आया है कि जिसमे ऑनलाईन नामकरण करना पड़ा है ।
जानिए रहस्य और महिमा चन्द्रबदनी (CHANDRABADANI TEMPLE) शक्तिपीठ की.
लॉकडाउन (lockdown) में चंडीगढ़ में पैदा हुई उत्तराखंड के चंपावत जिले का लोहाघाट ब्लॉक के सुई क्षेत्र के सतखाल निवासी भुवन चंद्र चौबे की बेटी का ऑनलाइन नामकरण हुआ है। दरअसल लोहाघाट के रहने वाले गोविंद सिंह चौबे के बेटे भुवन चंद्र चौबे चंडीगढ़ में एयर फोर्स में तैनात हैं वर्तमान में वह अपनी पत्नी नेहा के साथ चंडीगढ़ में ही रहते हैं 3 अप्रैल को नेहा ने एक सुंदर कन्या को जन्म दिया, और मंगलवार को उसका नामकरण होना था. लॉक डाउन के चलते चंडीगढ़ जैसी सिटी में पंडित का न मिलना धर्मसंकट जैसी स्थिति थी लिहाजा चंडीगढ़ से बेटे ने उत्तराखंड के चंपावत में अपने घर पिता को फोन किया, जिसमें पिता ने ऑनलाइन नामकरण कराए जाने का सुझाव दिया।
इस मुश्किल घड़ी में अपने फर्ज के लिए मिसाल बनी लेडी कॉन्स्टेबल, पढ़ें पूरी खबर.
जिसके बाद पिता गोविंद चौबे ने अपने घर के कुल पुरोहित हेम पांडे को बुलाकर और चंडीगढ़ में अपने बेटे और बहू को कन्या के साथ ऑनलाइन आमने-सामने बैठाकर मंत्र उच्चारण और धार्मिक नियमों के आधार पर नामकरण कराया, यही नहीं पंडित की आज्ञा मिलने के बाद भगवान सूर्य के दर्शन कराए और बेटी का राम हितांशी रखा।
तिमला (अंजीर) और बेड़ू एक ऐसा फल, जिसमें बसता है पहाड़…
लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन (online) नामकरण होने वाली पहली कन्या हितांशी के दादा दादी ने कन्या के माता पिता को बधाई भी दी, लोहाघाट के सुई क्षेत्र के लोगों ने इस ऑनलाइन नामकरण का स्वागत करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी।
उत्तराखंड- कभी ‘घराट’ (GHARAT) के इर्द गिर्द ही घूमती थी पहाड़ की जिंदगी, आज अस्तित्व ही खतरे में…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
