उत्तराखंड-(भर्ती-भर्ती-भर्ती) 445 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के अंतर्गत कुल 445 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार…

कनिष्ठ सहायक परीक्षा -2022 के अन्तर्गत कुल 445 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application) आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
Ad

अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का | अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में | रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79/2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित | आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। आरक्षण विषयक प्रमाण पत्र आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी द्वारा अवश्य धारित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान

2 अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वह ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि अर्थात् दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 तक विज्ञापन में वर्णित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं एवं अन्य | अर्हताएं अवश्य धारित करते हों अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Declaration Date). वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने | की तिथि (Marksheet Issuing Date) हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला

अतः अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता (Qualification Details) के विवरण के अन्तर्गत Result Declaration Date के कॉलम में, संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंकपत्र निर्गत होने की तिथि (Marksheet Issuing Date) का अवश्य अंकन हो विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णत अभ्यर्थी की होगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें