हादसों का इंतजार नहीं किया…युवाओं ने खुद उठाया फावड़ा, हाईवे के खतरनाक गड्ढे भरे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने एक सराहनीय पहल की है। टीम ने हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढों को भरकर लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

राहुल सिंह दरम्वाल अपने साथियों के साथ बेलगढ़ वन विभाग बैरियर और मंदिर के आसपास हाईवे पर पहुंचे…जहां सड़क पर बने बड़े गड्ढों को रेत, सीमेंट और बजरी की मदद से भरा गया। इसके बाद टीम कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गैबुआ इलाके में भी पहुंची और वहां सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों को ठीक करने का कार्य किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में युवाओं की इस पहल से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार लोग घायल हो रहे हैं और कई परिवार अपने प्रियजनों को खो रहे हैं। ऐसे में यदि समाज के लोग मिलकर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाएं तो कई हादसों को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य केवल गड्ढे भरना नहीं…बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। जब तक संबंधित विभाग स्थायी समाधान नहीं करता…तब तक इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम समय-समय पर क्षेत्र की सड़कों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रही है। कई बार वे स्वयं सड़क सुधार कार्य करते हैं…तो कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग भी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर

इस अभियान में राहुल सिंह दरम्वाल के साथ करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट, विशाल रावत, अभय मेहरा, अनुज अधिकारी समेत कई युवा शामिल रहे। उनकी इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें