- मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में यलो अलर्ट किया जारी,जमकर बरसेंगे बादल।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में मानसून का दौर अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश की संभावना है। कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतें। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।

इस बीच, रविवार को ऋषिकेश में 56.5 मिलीमीटर, रूड़की में 51 मिलीमीटर, लक्सर में 50.5 मिलीमीटर, यमकेश्वर में 38 मिलीमीटर, हरिद्वार में 33 मिलीमीटर, लैंसडाउन में 28.5 मिलीमीटर और धनोल्टी में 10.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24.5 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और 25.8 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 20.7 डिग्री सेल्सियस और 15.4 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी में 24 डिग्री सेल्सियस और 17.6 डिग्री सेल्सियस था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
