Dehradun News- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बने दिनेश मानसेरा की नियुक्ति और फिर आदेश निरस्त करने को लेकर नया खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश मानसेरा की नियुक्ति के पीछे मुख्यमंत्री के निर्देश सम्बन्धी एक पत्र मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली द्वारा अपर मुख्य सचिव को 13 मई को पत्रांक संख्या 31 लिख कर उनसे निवेदन किया गया कि मानसेरा को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मीडिया सलाहकार नियुक्त किये जाने की अपेक्षा की गई है, इस पत्र के आधार पर ही मानसेरा की नियुक्ति पत्र सयुंक्त सचिव एन एस डुंगरियाल द्वारा 17 मई को पत्रांक संख्या 503 को जारी किया जाता है।
इसी दिन 18 मई को ही एक और आदेश ,इस आदेश की नियुक्ति को रद्द करने का अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की तरफ से जारी किया जाताहै। लेकिन ऐसा किसी बात का कोई जिक्र नही किया जाता कि किसके निर्देश पर ये नियुक्ति आदेश निरस्त किया गया? जबकि आदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला दिया गया। आरटीआई से जानकारी लेने वाली सारिका मित्तल का कहना है कि नियुक्ति का आधार तो मुख्यमंत्री का निर्देश है किंतु नियुक्ति को रद्द करने के पीछे किसके निर्देश का कोई जानकारी अपर मुख्य सचिव कार्यालय में लिखित रूप से नही है, अब सवाल ये उठता है कि क्या श्री मानसेरा की नियुक्ति का रद्द किया जाना मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ भी कि नही?या किसी ने मौखिक रूप से ऐसा करने को श्रीमती राधा रतूड़ी से कहा?बरहाल मानसेरा विवाद अभी भी उत्तराखंड की राजीनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

