Rudrapur News: उधम सिंह नगर में आपराधिक ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है लगातार हो रही आपराधिक प्रवृत्ति की घटनाओं से एक बार फिर उधम सिंह नगर सुर्खियों में है अब यहां खेत के मेंड़ के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है किमेड़ को लेकर हुए विवाद में सगे दो भाइयों को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिससे जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम मलसी लंका निवासी अजित सिंह की प्रीत नगर में भी जमीन है। उनका पिछले काफी समय से खेत के मेड़ को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को अजित के पुत्र 30 वर्षीय गुरु कीर्तन सिंह और 33 वर्षीय गुरु पेच सिंह खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे लोगों ने दोनों भाइयों पर बंदूक से ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी के नेतृत्व में तमाम अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। दोनों भाइयों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है वही उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
