- मानसून अपडेट : उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड के कई इलाकों में आज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तेज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में जल्द ही में मानसून का आगमन होने वाला है। प्रदेश में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून का आगमन होता है। इस बार मानसून के आगमन से पहले ही अच्छी बारिश हुई है। बिहार के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है। यूपी में भी अगले दो से तीन दिनों में इसके पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मानसून 23 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है।

पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट⤵️
प्रदेश में पहाड़ों पर आज गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में मंगलवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान सामान्य बना रहा। कहीं-कहीं तो केवल हल्की बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि, फिलहाल उमसभरी गर्मी भी बनी हुई है।
गर्मी-उमस ने किया परेशान⤵️
मंगलवार को देहरादून में बादल छाने के साथ ही धूप भी निकली रही, जिसकी वजह से दोपहर तक लोगों को गर्मी और उमस ने खूब परेशान किया। कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी की हुई। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऐसे आएगा मानसून⤵️
19 से 20 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा। इससे पहले ही पूरे प्रदेश में तेज दौर की बारिश गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्री मानसून बारिश फिलहाल जारी रहेगी। वहीं, आज प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। लोगों को इन इलाकों में सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 
