Uttarakhand Weather Alert- उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदलेगा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बरसात और बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं मैदानी जिलों में भी कोहरा और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने बर्फबारी का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि गुरुवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में भी गुरुवार को बारिश बर्फबारी के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार उधमसिंह नगर को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं 3 दिसंबर को भी पर्वतीय इलाकों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 

