देहरादून- रोडवेज ने पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस संचालन को शुरू कर दिया है। परिवहन निगम ने काशीपुर से पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस शुरू की है। बस डिपो से प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े सात बजे रवाना होती है।वापसी में शाम को करीब सवा छह बजे पांवटा साहिब से चलती है। रात करीब साढ़े आठ बजे देहरादून से काशीपुर के लिए रवाना होती है।
पांवटा साहिब के लिए बस संचालित करने को लखनऊ से परमिट लाया गया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश से परमिट मिलने के बाद बस संचालन शुरू किया गया है। एक फरवरी से बस चलनी थी, लेकिन चुनाव के कारण नहीं चलाई जा सकी। फिलहाल त्योहार के वजह से यात्री कम ही मिल रहे हैं।
रोडवेज डिपो से हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, लखनऊ, मुज्जफरनगर, मेरठ, जयपुर, दिल्ली आदि स्थानों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद काशीपुर-पांवटासाहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस सेवा शुरू की है। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी के किनारे बसा जिला सिरमौर का पांवटा साहिब सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। पांवटा साहिब को दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित किया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
