देहरादून– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची देर रात तक पुलिस डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर होने पर वह वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान पति पत्नी की किसी बात पर झगड़े शुरू हो गए, इसी झगड़े के बीच ट्यूब निकल गई, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब 1 घंटे तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
