देहरादून– उत्तराखण्ड शासन, आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के अधिसूचना संख्या- 3444 / XL- 1 / 2021-85 / 2021 दिनांक 30 दिसम्बर 2021 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक सेवा नियमावली, 2021″ में निहित प्राविधानों के अनुसार राज्य के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के (वेतन मैटिक्स लेबल-4 वेतनमान रू0 25500-81100) रिक्त 13 पदों पर नियमानुसार नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र निम्न निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किये जाते हैं।
पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

(2) आरक्षण- उत्तराखण्ड शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेशों के अनुसार आरक्षण
अनुमन्य किया जायेगा। (3) अर्हतायें –
(अनिवार्य अर्हतायें)
(क) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद / उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद से इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
(ख) भारतीय चिकित्सा परिषद् उत्तराखण्ड द्वारा मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक का एक वर्ष का डिप्लोमा प्राप्त किया गया हो एवं भारतीय चिकित्सा परिषद्, उत्तराखण्ड में पंजीकृत हो। (अधिमानी अर्हताए)
(i) प्रादेशिक सेवा में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि तक सेवा की हो या (ii) नेशनल कैडिट कोर का “बी” अथवा “सी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या
(iii) अनिवार्य / वांछनीय अर्हता उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत तथा लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर समूह ‘ग’ के पदों की भर्ती के लिए अनिवार्य / वांछनीय अर्हता नियमावली 2010 समय-समय पर यथासंशोधित के अनुसार होगी।
(4) अभ्यर्थी का उत्तराखण्ड राज्य में किसी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी आवेदन करने की तिथि को सरकारी / अर्द्धसरकारी सेवा में हो उन्हें विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
