उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि
ADVERTISEMENTS
04.10.2024
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि
11.10.2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि
01.11.2024
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि/अवधि
05.11.2024 से 08.11.2024
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि
19.01.2025
- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के माध्यम से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 03 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय उत्तराखण्ड के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 03 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों, राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती के 05 रिक्त पदों, आवास निरीक्षक के 01 रिक्त पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मेट के 268 रिक्त पदों तथा कार्यपर्यवेक्षक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 751 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 01.11.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इन पदों में से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता व कनिष्ठ सहायक के पदों पर चयन प्रक्रिया 02 चरणों में होगी। प्रथम चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी व लिखित प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की अर्हकारी (Qualifying) टंकण परीक्षा होगी।
- अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का Phone/Mobile Number व E-Mail ही भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी, अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना आदि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

