देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के नए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जारी नई सूची के अनुसार राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस बदलाव के साथ ही पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा की उत्तराखंड से जिम्मेदारी समाप्त कर दी गई है। दुष्यंत गौतम लंबे समय से उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच


भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज हैं। नए प्रभारी के रूप में राम माधव के सामने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। भाजपा ने देशभर में प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों में व्यापक बदलाव किया है, जिसके तहत उत्तराखंड की जिम्मेदारी राम माधव को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के लक्ष्य के साथ तैयार हो रही महायोजना

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें