देहरादून- उत्तराखंड में वाइल्डलाइफ और वन्यजीवों के दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है कि आज से राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए खुल गया है। हर साल राजाजी नेशनल पार्क की सफारी के लिए देसी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद पार्क मार्च में बंद हो गया था। आमतौर पर पार्क 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इस बार पार्क में पर्यटकों की अच्छी भीड़ उमडऩे की उम्मीद लगाई जा रही है।
राजाजी नेशनल पार्क में सात रेंज हैं। जिनमें पांच रेंज में पर्यटक आवाजाही करते हैं। मोतीचूर और चीला रेंज पर्यटकों की पहली पसंद हैं। पार्क की सफारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग होगी। हर दिन 300 वाहनों को पार्क में सफारी करने की अनुमति दी गई है। देशी पर्यटकों के लिए 150 रुपये टिकट है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये टिकट निर्धारित है। सफारी के लिए ट्रैक तैयार किए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

