देहरादून-(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

  • उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के तृतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
  • मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उपनल द्वारा मिलने वाली रू0 15 हजार का अनुग्रह अनुदान को 1 लाख रूपये मृतक के परिवार को देने की घोषणा की।

देहरादून- रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड के देहरादून जिला कार्यकारिणी का तृतीय अधिवेशन 2023 के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों ने मांग पत्र के माध्यम से अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखी। मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र निवारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने किसी भी उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को 1 लाख रूपये मृतक के परिवार को देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश


मंत्री जोशी ने कहा उपनल कर्मचारी उत्तराखंड के प्रत्येक विभाग में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों की समस्या को सुने और उनकी समस्या का समाधान करें इस दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा उपनल द्वारा प्रायोजन हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की व्यवस्था से दूरदराज के अभ्यार्थी मोबाईल, लैपटॉप या साईबर कैफे के माध्यम से घर से ही उपनल की वैबसाइट पर प्रायोजन हेतु पंजीकरण करवा रहे है जिससे उपनल द्वारा प्रायोजन हेतु पारदर्शिता लायी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  CM के आदर्श गांव में बड़ा जमीन घोटाला ग्रामीण ने खोली चौंकाने वाली पोल


मंत्री ने कहा वर्तमान में उपनल द्वारा 24000 अभ्यार्थियों का प्रायोजन किया जा चुका है, देश में जितने भी कारपोरेशन संचालित हैं उनमें से उत्तराखण्ड एक छोटा प्रदेश होते हुए भी प्रायोजन हेतु उपनल दूसरे स्थान पर है, जो कि एक बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कल्याणकारी योजनाओं में व्यय पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं में सी०एस०आर० मद द्वारा वर्तमान तक लगभग रू0 56 लाख व्यय किये जा चुके हैं हाल ही में जोशीमठ आपदा से निपटने के लिए उपनल द्वारा मुख्यमन्त्री राहत कोष में 11 लाख रूपये दान दिये गये।


मंत्री ने कहा वर्तमान में उपनल कर्मचारियों के बीजक उपनल की वैबसाईट द्वारा पोर्टल के माध्यम से दर्शाया जा रहे हैं, जिससे उपनल कर्मचारियों के बीजक बनाने में गति आई है एवं मानदेय का भुगतान ठीक समय पर किया जा रहा है। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा उपनल द्वारा प्रत्येक कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन के उपरान्त इनसे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उपनल कर्मचारियों को ससमय पर दिया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बड़ा हादसा घर की बिजली ठीक करते समय पीएसी जवान की मौत


इस अवसर पर सभापति विजयराम खकरियाल, उपनल महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामन्त्री विनय प्रसाद,महेश भट्ट, मनोज सेमवाल, उपाध्यक्ष राकेश राणा, कोषाध्यक्ष गरिमा डोभाल, सचिव नरेश शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें