- 19-20 जून से हल्की राहत के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पंतनगर के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 19 जून से मौसम में आंशिक बदलाव दिखने लगेगा उन्होंने बताया 19 जून को पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है और 20 जून तक राज्य के अधिकांश जनपदों को बारिश कवर कर लेगी।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि राज्य के अधिकांश जनपदों में 22 जून तक आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया 20-21 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी।
कहां पहुंचा मानसून
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक केरल और इससे सटे दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करने के बाद ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मानसून का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है वहीं 25 जून के बाद यूपी और उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन हायर सेंटर रेफर
देहरादून :(बड़ी खबर) सिलेंडर 192 रुपये सस्ता
कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप 
