Delradun News- weather alert- उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, राज्य के अधिकांश जनपदों में आज से शुरू होगी झमाझम बारिश। पिछले 10 दिन से राज्य के अधिकांश जनपदों में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट। राज्य में 7 जुलाई यानी आज से मूसलाधार बारिश की संभावना। 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश का यलो अलर्ट। 8 जुलाई के बाद भी बरसात का सिलसिला राज्य में जारी रहेगा और ऐसी संभावना जताई गई है कि 8 जुलाई के बाद भी राज्य में तेज बरसात हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने आगामी 7 और 8 जुलाई के लिए 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया
मौसम विभाग weather alert ने देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर , नैनीताल टिहरी और पौडी़ जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जुलाई को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत अधिक भारी बरसात हो सकती है। वहीं आठ जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और देहरादून में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई को भारी बरसात के मद्देनजर इन जिलों में भूस्खलन का अंदेशा जताया है। आज और कल भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी कि मंगलवार-बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 


