- स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
देहरादून–बीते दिनों उत्तरकाशी जिले के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग के बाद दून परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है,परिवहन विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी में जुट गया है,ऐसे में अब परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के ड्राइवर को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी,यह ट्रेनिंग 100–100 के बैच में दी जाएगी।
आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए,हालांकि परिवहन विभाग द्वारा उपकरणों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है,शैलेश तिवारी ने बताया कि इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा,यह ऑडिट अग्निशमन विभाग के सहयोग से होगा,यदि किसी वाहन में किसी तरह की कमी मिलती है तो उन कमियों को पूरा करवाया जाएगा,साथ ही शैलेश तिवारी ने बताया कि यात्रा वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं लेकिन ड्राइवरों को उनके उपयोगी की जानकारी नहीं होती,ऐसे में ड्राइवर को इस बार ट्रेनिंग दी जाएगी,इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से वाकायदा डेमो भी दिया जाएगा,आग से बचाव के लिए क्या-क्या करें इसकी भी विस्तार से जानकारी दी जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
