देहरादून- 31 मार्च तक जरूर निपटा लें यह पांच काम, नहीं तो होगी दिक्कत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- डेढ़ सप्ताह के बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू होने वाला है। लिहाजा इस वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले यानी 31 मार्च 2022 से पहले कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें आप को पूरा करना जरूरी है, नहीं तो अगले वित्तीय वर्ष में कई दिक्कतें आपको हो सकती हैं। सबसे पहले पैन कार्ड से जुड़े कार्य आप नहीं कर सकेंगे, जिससे शेयर बाजार में निवेश करने में दिक्कत होगी, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

इन तमाम सुविधाओं से बचने के लिए सबसे पहले आधार और पैन नंबर को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च ही है अगर अब तक आपने अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो उसे तत्काल करा लें। इसके अलावा अगर आपने बैंक खाता केवाईसी नहीं किया है तो उसकी समय सीमा भी 31 दिसंबर 2021 से बढ़कर 31 मार्च 2022 की है। केवाईसी के तहत खाताधारकों को उनका पेनकार्ड पता आधार कार्ड पासपोर्ट आदि अपडेट करना अनिवार्य है।

इसके अलावा पुरानी टैक्स व्यवस्था का विकल्प आपने चुना है तो 31 मार्च तक आप टैक्स बचत प्लानिंग कर लें, और आप इससे चिकित्सा बीमा प्रीमियम आदि पर टैक्स बचा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका खाता डाकघर में है जिसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल पेंशन स्कीम और सुकन्या समृद्धि का खाता है तो अपने चालू वित्त वर्ष में ही इन खातों में पैसे जमा कर लें। 31 मार्च तक न्यूनतम जरूरी रकम डालनी जरूरी है नहीं तो खाता बंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2020 21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख कई बार बढ़ाई और आईटीआर दाखिल जो अब तक नहीं कर पाए उनके लिए भी 31 मार्च की डेडलाइन है, वह रिटर्न भर सकते हैं हालाकी विलेटेड आईटी रिटर्न दाखिल करते समय करदाताओं को अतिरिक्त करो के साथ जुर्माना भी देना होगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें