उत्तराखंड: मदद की गुहार लेकर पहुंची महिला…जिला प्रशासन ने तुरंत किया ये काम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। रायपुर क्षेत्र निवासी संध्या रमोला के परिवार को आर्थिक संकट से राहत देते हुए प्रशासन ने 71 हजार रुपये का बैंक ऋण माफ कराया और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

जानकारी के अनुसार संध्या रमोला के पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। लगातार इलाज और कीमोथेरेपी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। परिवार पर स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार के लिए लिया गया करीब 71 हजार रुपये का बैंक ऋण भी बकाया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज

संध्या रमोला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से पूरी ऋण राशि जमा कराई। साथ ही रायफल क्लब मद से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी परिवार को उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति

जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंद और संकट से जूझ रहे परिवारों की हरसंभव मदद करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें