- देहरादून के दंपती ने जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 2 करोड़ 44 लाख रुपये।
उत्तराखंड (देहरादून)- कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में जमीन बेचने में फर्जीवाड़ा कर 2.44 करोड़ रुपये हड़पने के दो अलग-अलग मामलों में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका भी जताई है। उनका कहना कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
बुधवार को देहरादून के बल्लूपुर चौक के पास न्यू ग्रीन पार्क निवासी केशर सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देहरादून के राजपुर रोड के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी गुरचेतन सिंह खालसा ने उनके साथ 39 बीघा जमीन विक्रय करने का सौदा किया था। बताया कि गुरचेतन ने उनसे 1.75 करोड़ रुपये बयाने के तौर पर लिए थे। लेकिन, जब रजिस्ट्री की बात आई तो गुरचेतन साफ मुकर गया। बताया कि उसने बयाने की रकम हड़प ली। वहीं, देहरादून के धर्मपुर के गायत्री विहार निवासी आयुष भद्री ने बताया कि गुरुचेतन सिंह खालसा और उसकी पत्नी रेनू ने उनके साथ ढालीपुर में 12 बीघा जमीन का सौदा किया। बताया कि उन्होंने बयाने के तौर पर दोनों को 72 लाख रुपये दिए, लेकिन जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो दोनों साफ मुकर गए। बताया कि दोनों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत संबंधी धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
