देहरादून- अपने हर फैसले में चौंकाने वाली भाजपा क्या उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी जनता को चौकाएगी ? या फिर मीडिया के गलियारे में तैर रहे नामों में से ही किसी एक नाम पर मुख्यमंत्री के रूप में मुहर लगेगी ? या फिर धामी ही मुख्यमंत्री होंगे इन सब का यादों में अगले 24 घंटों में विराम लगने की संभावना है ।
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर केंद्रीय भाजपा संगठन जद्दोजहद में जुटा हुआ है तो वहीं लगभग यह तय हो चुका है कि कल यानि सोमवार की शाम 4:00 बजे देहरादून के एक निजी होटल में विधायक मंडल दल की बैठक होनी है। यह बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में होगी। जिसके लिए कल सुबह केंद्रीय पर्यवेक्षक देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
उम्मीद की जा रही है कि कल निजी होटल में होने वाले विधायक मंडल दल की बैठक से पहले ही भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगा देगा और विधायक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
कुल मिलाकर देखें तो 10 मार्च को नतीजे सामने आने के बाद से ही भाजपा संगठन मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जद्दोजहद करता रहा है जिस पर अब उम्मीद की जा रही है कि कल पूर्णविराम लग जाएगा।
ऐसे में अगर कल शाम 4:00 बजे विधायक मंडल दल की बैठक होती है तो बैठक के अगले 2 दिनों के भीतर ही शपथ ग्रहण समारोह पर मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी जिसके लिए भाजपा संगठन दमखम से तैयारियों में जुटा हुआ है और यह शपथ ग्रहण समारोह देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में कराया जाना लगभग तय हो चुका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
