लालकुआं- दुग्ध उत्पादको के दो रुपए बढ़ाने के बाद नैनीताल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए दो रुपए दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। इस मामले में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि मार्केट में प्रतिस्पर्धा में मौजूद अन्य कंपनियों द्वारा अत्यधिक दूध के रेट कर देने के बाद उन्हें मजबूरी में दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने पड़े हैं।
राज्य में नवनियुक्त सरकार के गठन होते ही आंचल ने अपने दूध दरों में वृद्धि कर महंगाई का तड़का लगाते हुए जनपद में सबसे ज्यादा खपत होने वाले स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर 2 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 48 रुपये से 50 रुपये कर दिया है। अब आंचल फुल क्रीम दूध 58 रुपये से बढकर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि उनके साथ मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर रही अन्य कंपनियों द्वारा उनसे अत्यधिक ज्यादा रेटों में दूध बेचा जा रहा है, जबकि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा बहुत ही कम पैसे में दूध बेचा जा रहा था, अपने आप को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने और संस्था हित के चलते उन्होंने मात्र दो रुपए लीटर दो प्रकार के दूध में बढ़ाए हैं। बाकी दुग्ध उत्पादों एवं दूध की अन्य पैकिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। मात्र फूल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध में ही दो रुपए बढ़ाये गए हैं, उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाने की अपील की हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
