देहरादून :(बड़ी खबर ) स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की आई Update

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। इसके अलावा तकनीकी पदों की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया। अब दोबारा से 17 मई को परीक्षा तिथि तय की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तकनीकी अर्हताओं से संबंधित 18 तरह के पदों की भर्ती परीक्षा तीन मई को होगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा टैब से कराई जाएगी। बता दें कि स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा में नकल का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के बीच जाकर नकल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें