weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से रहे सावधान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में रविवार को चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है वही शेष पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।
तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बारिश का असर कमतर रहने के आसार है।


उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।
कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें