corona curfew in uttarakhand

देहरादून-(बड़ी खबर) इस हप्ते और बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, ये छूट देगी सरकार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में कोविड-19 कर्फ्यू (covid curfew) 1 हफ्ते के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है कोरोना के संक्रमण के मामले भले ही कम हो लेकिन डॉक्टरों द्वारा तीसरी लहर के बारे में दी गई जानकारी के बाद सरकार एकदम ढील देने के मूड में नहीं है हालांकि व्यापारियों को राहत देते हुए सरकार अब तीन की वजह 5 दिन तक बाजार खोलने पर विचार कर रही है।

22 जून सुबह 6:00 बजे तक पांचवें चरण का कोविड-19 (covid curfew) करके पूरा हो जाएगा, लिहाजा रविवार को सरकार नई sop जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 मामलों को लेकर गठित कमेटी की बैठक में इस बात की सहमति हुई है कि फिलहाल तीसरी लहर के बारे में कोई जानकारी नहीं है ऐसे में बाजारों को तीन के बजाय 5 दिन के लिए खोला जा सकता है, इसके अलावा सरकार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खोलने पर भी विचार कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad

वहीं दूसरी तरफ अब तक (covid curfew) बंद महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर भी बंद है लिहाजा उनको भी 50 फ़ीसदी क्षमता के अनुरूप खुले जाने पर भी निर्णय हो सकता है शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि बाजारों को खोलने के लिए अतिरिक्त दिनों की राहत पर विचार किया जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही इस पर फैसला आएगा, साथ ही उत्तराखंड प्रवेश के लिए अभी 72 घंटे की आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव लानी अनिवार्य है, इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल से पहाड़ जाने वाले चेक पोस्ट पर भी अनिवार्य रूप से रिपोर्ट दिखानी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

3 thoughts on “देहरादून-(बड़ी खबर) इस हप्ते और बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, ये छूट देगी सरकार

  1. Ye jitni bhi lehar hai sab BJP sarkar ki den hai… Election mai chu mantar ho gya tha corona.. Aam admi kaha se apna ghar chaleye, ghar ka kharcha, dukaan ka kiraya kaha se de vyapari.

Comments are closed.