SACHIWALAY

देहरादून -(बड़ी खबर) इन स्कूलों को मिलेंगे 421 नए शिक्षक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– तीन साल बाद जाकर अटल उत्कृष्ट स्कूलों को 421 से ज्यादा नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। विभागीय चयन परीक्षा से चुने गए शिक्षकों को चार जून के बाद तैनाती मिलनी शुरू हो जाएगी। गुरुवार को डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि चयनित शिक्षकों की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार राज्य के 189 अटल स्कूलों में एलटी और प्रवक्ता कैडर में 3318 पद स्वीकृत हैं। इनमें एलटी कैडर में 298 और प्रवक्ता कैडर में 530 पद लंबे समय से रिक्त

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

हैं।। पिछले साल 20 सितंबर को प्रदेश के 13 परीक्षा केंद्रों में 2300 से ज्यादा शिक्षकों ने अटल स्कूलों में सेवाएं देने के लिए चयन परीक्षा दी थी। दिसंबर में रिजल्ट जारी करने के बाद इन सभी पदों पर काउंसलिंग भी करा दी गई थी। इनमें कुछ शिक्षक पसंद का स्कूल न मिलने पर बाहर हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने से शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया रुक गई। डीजी-शिक्षा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक को अटल स्कूलों में चयनित शिक्षकों की पदस्थापना की अनुमति दे दी गई है। इसके आदेश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें