weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) एकाएक बदल रहा मौसम का मिजाज, तापमान में इतनी बढ़ोतरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आज 19 फरवरी से मौसम में बदलाव के आसार हैं। राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ही मैदानी और घाटी वाले इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि की संभावना है। जिसके चलते अचानक गर्मी बढ़ने के साथ ही उच्च हिमालई क्षेत्रों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा। उत्तरकाशी, चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 और 21 को उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 4500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इन दिनों भी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

22 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।तीन दिन तापमान वृद्धि को लेकर अलर्ट

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों वाले इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक तापमान में दिनचर परिवर्तन देखा जा सकता है। इन इलाकों में तापमान 18 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक 18 से 20 फरवरी के दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस के अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट है। ये यलो अलर्ट फ्लू के प्रसार का है। क्योंकि तापमान में उतार चढ़ाव से फ्लू, बुखार आदि की संभावना रहती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें