देहरादून: हाल ही में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए गए अपात्र उपभोक्ताओं के राशन कार्ड सरेंडर करने के अभियान के बाद अब एक नया अभियान शुरू किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड सरेंडर करा दिए थे। वे अब अन्य योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि शासन प्रशासन के निर्देश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्ती बरतते हुए अपात्र उपभोक्ताओं को राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए कहा था। जिसके बाद कई सारे उपभोक्ताओं ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कराए थे। लेकिन ऐसे उपभोक्ताओं के मन में कई सारे सवाल थे। कि अब उन्हें किस योजना का लाभ मिल सकता है। बता दें की पूर्ति कार्यालय ने कई अन्य योजनाओं के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इन योजनाओं के पात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।
जिला पूर्ति निरीक्षक डीएसओ विपिन कुमार ने जानकारी दी और बताया कि विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना राज्य खाद्य सुरक्षा योजना वर्तमान में संचालित हैं उल्लेखनीय है कि अंत्योदय राशन कार्ड के लिए परिवार की वार्षिक आय 15 हजार से कम होनी चाहिए।
इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए जबकि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय पांच लाख से कम होनी चाहिए। विभाग द्वारा यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि दस्तावेजों में गलती पाए जाने पर फॉर्म निरस्त होने के साथ-साथ अभी तक के विरुद्ध कार्रवाई भी हो सकती है।
उक्त योजनाओं के लिए आवेदन करने हेतु आपको अपने परिवार की वार्षिक इनकम का दस्तावेज, परिवार के मुखिया समेत अन्य सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक खाते की डिटेल, आय प्रमाण पत्र, बिजली और पानी का बिल अपने साथ रखना होगा। जिला पूर्ति कार्यालय से योजना का फॉर्म लेकर दस्तावेजों के साथ कार्यालय में ही जमा करना होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
