देहरादून- उत्तराखंड में आचार संहिता से कुछ घंटे पहले तक ताबड़तोड़ हो रहे शिक्षकों के तबादले को लेकर अब एक बड़ा आदेश आया है महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी करते हुए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण न कराए जाने के संबंध में आदेश जारी किया है। अपने आदेश में महानिदेशक विद्यालय शिक्षा ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के शासनादेश दिनांक 7 जनवरी को तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के शासनादेश दिनांक 7 जनवरी को जारी कर अतिथि शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए किंतु 8 जनवरी को अपराहन 3:30 बजे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई जिस के दृष्टिगत किसी भी कार्मिक शिक्षक को कार्यमुक्त कार्यभार ग्रहण न कराया जाए इस मध्य में यदि किसी कार्मिक द्वारा स्थान त्रि स्थल से कार्यमुक्त होकर नए स्तर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है तो उसे निष्प्रभावी करते हुए उसे मूल तैनाती स्थल पर वापस सुनिश्चित किया जाए। यही नहीं आदेशों के अनुपालन तुरंत कराया जाए यदि कोई शिक्षक कार्य मुक्त होकर नए स्थान पर पहुंच गया है तो उसे तत्काल उसे पूर्वर्ती विद्यालय पर वापस करना सुनिश्चित कराया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
