उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली से दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी में चटोली गांव के दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वही इस दुखद घटना से गांव में भी शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात को चटोली गांव के मकान सिंह नेगी के दोनों बेटे अनूप 16 वर्षीय और आशीष 18 वर्षीय कमरे में सोए थे और उन्होंने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर रखी थी दरवाजा बंद कर दोनों सो गए गुरुवार की सुबह जब पिता दोनों बेटों को कमरे में उठाने के लिए गए तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर पहुंचे तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बेटे बेसुध पड़े थे, इस दौरान इस घटना की जानकारी गांव वालों को भी मिली जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक दोनों बेटों की मौत हो चुकी थी। जवान दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छाया रहा माता-पिता की इन दोनों बच्चों के अलावा कोई संतान नहीं है अचानक हुए इस हादसे के बाद माता-पिता पूरी तरह बेशुध है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
