देहरादून- राज्य में विभिन्न भर्तियों की चल रही जांच के बावजूद सरकार समूहों के पदों पर भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग को देने जा रही है माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक पर इस फैसले पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक विभाग को यह प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में आठ से 10,000 रिक्त पदों पर आयोग से भर्ती की तैयारी कराई जा रही है। अब तक विभिन्न विभागों के भर्ती के प्रस्ताव लंबित हैं इनमें पुलिस कांस्टेबल, दरोगा, फॉरेस्ट गार्ड और राजस्व उप निरीक्षक भर्ती शामिल हैं जिसके लगभग 3000 पद हैं इसके अलावा स्नातक स्तर और लेखाकार के पदों की भर्ती का प्रस्ताव भी आयोग को पहुंच चुके हैं। नवंबर माह तक आयोग ने जिन परीक्षाओं को कराने का लक्ष्य रखा है उसमें लोअर पीसीएस के 191 पद हैं महा अधिकता कार्यालय समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 17 पद हैं वन विभाग में वन क्षेत्र अधिकारी के 46 पद हैं पीसीएस मेंस के 314 और महाधिवक्ता कार्यालय में अनुवादक के 2 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होनी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 

