गर्मी-सर्दी में स्कूल अलग-अलग समय पर ही खुलेंगे
देहरादून। राज्य में सरकारी स्कूलों में एक समान टाइम टेबल लागू करने के प्रस्ताव के विरोध के बाद शिक्षा विभाग गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग अलग समय रखने पर सहमत हो गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद-एससीईआरटी के विशेषज्ञों ने नए प्रस्तावित टाइम टेबल का खाका तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को महानिदेशालय को भेजा गया है। महानिदेशक के स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
नियम के अनुसार स्कूलों को छह घंटा 25 मिनट तक संचालित किया जाना है। इसके तहत राज्य में सभी स्कूलों को सुबह खुलने का वक्त 8.50 बजे और बंद होने का वक्त अपराह्न 3.15 बजे करने पर विचार किया जा रहा था। जबकि वर्तमान में गर्मियों और सर्दियों में स्कूलों का टाइम टेबल अलग अलग है। शिक्षा विभाग एक समान टाइम टेबल का प्रस्ताव तैयार कर लिया था। टाइम टेबल को लेकर शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया था। शिक्षकों के विरोध पर निदेशक-एआरटी वंदना गर्त्याल ने अधिकारियों को बीच का रास्ता तलाशने के निर्देश दिए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
