आयुष्मान में निशुल्क इलाज पर खर्च हुआ 3400 करोड़
देहरादून: आयुष्मान योजना के तहत राज्य में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज पर अभी तक कुल 3400 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 17 लाख के करीब लोगों ने अभी तक इस योजना का लाभ उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में बताया कि आयुष्मान योजना राज्य में मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में अटल आयुष्मान योजना लागू की थी। इसके तहत प्रत्येक परिवार को सालाना पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 61 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं और 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को इस योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 279 सरकारी और 222 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
