मां की डांट से नाराज हल्द्वानी के प्रतिष्ठित परिवारों के दो बच्चे ट्रेन से दिल्ली को हुए रवाना…
लालकुआं। बड़ा आदमी बनने ट्रेन द्वारा दिल्ली को जा रहे हल्द्वानी के प्रतिष्ठित परिवारों के दो बच्चों को लालकुआं जीआरपी ने बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में रात को 9:45 बजे जैसे ही काठगोदाम से चलकर दिल्ली को जा रही रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी खड़ी थी, इसी दौरान लालकुआं जीआरपी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े दो 13 और 14 साल के दो बच्चों को देखकर शक हुआ, दोनों बच्चों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बता दिया कि वह घर से भाग कर दिल्ली को जा रहे हैं,
जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने उन्हें ट्रेन से उतार दिया, कुछ देर टालामटोली करने के बाद दोनों बच्चों ने सच-सच बता दिया, बच्चों के अनुसार उनमें 13 वर्षीय बच्चा हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट का है, और डीपीएस हल्द्वानी में कक्षा 8 का छात्र है तथा दूसरा 13 वर्षीय बालक भी डीपीएस में सातवीं का छात्र है, उसके पिता भारतीय सेना में सेवारत है। उधर लापता बच्चों के दोनों परिवारों ने देर शाम हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी में बच्चों के गायब होने की शिकायत की तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए, पुलिस और परिजन दोनों बच्चों को देर रात तक ढूंढ ही रहे थे तभी जीआरपी लालकुआं के जवानों ने दोनों परिवारों को उनके बच्चों के बरामद होने की सूचना दी,
जिसके बाद टीपी नगर पुलिस के साथ लालकुआं जीआरपी चौकी में आकर दोनों के परिजनों ने सकुशल बच्चे मिलने से राहत की सांस ली। दोनों बच्चों के अनुसार वह दिल्ली में बड़ा आदमी बनने जा रहे थे, क्योंकि घर में उनकी मम्मी उन्हें डांटती है, जिसके चलते गुस्से में आकर दोनों घर से आज शाम को 4 बजे निकले, तथा थोड़े-थोड़े पैसे एवं खाने पीने की चीज लेकर एक बच्चा ट्यूशन और दूसरा खेलने के बहाने घर से निकल गए, तथा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर दिल्ली को रवाना हुए, परंतु जीआरपी लालकुआं में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से दोनों सकुशल बरामद हो गए। दोनों परिवारों ने जीआरपी लालकुआं की चौकी में पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
