- मौसम अपडेट- उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार,मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।
उत्तराखंड- मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 17 सितंबर को राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
दो दिन की धूप खिलने के बाद मंगलवार से एक बार फिर मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। दून समेत सात जनपदों में मंगलवार एवं बुधवार को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा का दौर बुधवार को भी बना रहेगा। शेष जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।
सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र में दोपहर बाद चार बजे करीब आधा घंटे तेज वर्षा हुई। हालांकि शहर के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
