- उत्तराखंड में बारिश का कहर! देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और तीव्र वर्षा के चलते स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, राज्य के अन्य जनपदों – जैसे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर – में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। नदी-नालों के किनारे बसे गांवों में विशेष सावधानी बरतने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना
उत्तराखंड: 2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, चार उम्मीदवार तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
उर्मिला सनावर के खिलाफ फिर मुकदमा, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया U-19 की संभालेंगे कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, बारिश के बीच पदयात्रा में जुटे सैकड़ों ग्रामीण
हल्द्वानी: मोटाहल्दू में तेंदुए की दस्तक से टेंशन में ग्रामीण 
