अनिवार्य तबादलों की सूची 15 अप्रैल को होगी जारी
देहरादून: सुगम और दुर्गम से अनिवार्य तबादलों के दायरे में आ रहे शिक्षकों की लिस्ट 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके आधार पर अपने स्कूल के प्रमुख के माध्यम से 20 अप्रैल तक सभी को अपने आवेदन व विकल्प मुख्य शिक्षा अधिकारी को मुहैया कराने होंगे। शुक्रवार शाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने तबादला कार्यक्रम के बाबत गाइड लाइन जारी की।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को www.schooleducation.u k.gov.in विभागीय वेबसाइट पर जारी होने वाली सूची में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, एलटी सभी शिक्षकों का ब्योरा रहेगा। साथ ही रिक्त पदों का विवरण भी शामिल होगा। हर शिक्षक को दस विकल्प देने का अधिकार होगा। वेबसाइट पर दर्शाए जाने वाले रिक्त पदों के आधार पर ही तबादले किए जाएंगे। अटल उत्कृष्ट स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए पूर्व के नियम ही लागू रहेंगे।
शिक्षक खुद भी कर लें रिक्त स्थानों की पड़ताल
शिक्षा विभाग का कहना है कि विभागीय वेबसाइट पर शिक्षकों और रिक्त स्थानों का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। लेकिन ऐहतियातन शिक्षक भी अपने स्तर से रिक्त स्थानों की जांच और पुष्टि कर लें। मालूम हो कि शिक्षक वेबसाइट पर दर्ज रिक्त स्थानों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार अपेक्षाकृत सुगम क्षेत्रों के खाली पदों को छिपा लिया जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
