देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भैयादूज पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी के आवास पर उनसे भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 