देहरादून: उपर्युक्त विषयक श्री विरेन्द्र सिंह कृषाली, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के द्वारा पत्र संख्या 58, दिनांक 11.02.2025 के माध्यम से निम्नवत् अवगत कराया गया है-
- सेवानिवृत्ति के उपरान्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन-प्रकरण समय पर निस्तारित नहीं किये जाते हैं। पेंशनर कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाते रहते हैं। सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशनरों को आर्थिक व मानसिक रूप से जूझना पड़ता है। संगठन द्वारा पेंशन प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से किये जाने का अनुरोध किया गया है।
- गोल्डन कार्ड धारक पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को प्रस्तुत करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आहरण वितरण अधिकारी कार्यालयों में बिलों को अनावश्यक रोका जाता है तथा पेंशनरों को स्वयं ऑनलाईन अपलोड करवाने के लिये बाध्य किया जाता है। संगठन मांग करता है कि बिलों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही हेतु समय सीमा निर्धारित की जाय।
उक्त के क्रम में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है, कि वर्णित बिन्दुओं का संज्ञान लेते हुये पेंशनरों के समस्त प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने का कष्ट करें। प्रकरण को गम्भीरता से लें। किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 