- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,कई जिलों में बारिश के आसार।
देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 10 से 11 मार्च तक मौसम के आसार बिगड़े रहेंगे। हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले सप्ताह हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था।
उत्तराखंड में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि भी होने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिल रही है। रविवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में रविवार शाम से ताजा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
